scorecardresearch
Tuesday, 10 February, 2026
होमदेशअर्थजगतपिछले 11 वर्षों में भारत के समुद्री क्षेत्र में परिवर्तनकारी वृद्धि हुई: सोनोवाल

पिछले 11 वर्षों में भारत के समुद्री क्षेत्र में परिवर्तनकारी वृद्धि हुई: सोनोवाल

Text Size:

नयी दिल्ली, 15 अक्टूबर (भाषा) केंद्रीय मंत्री सर्बानंद सोनोवाल ने भारत के समुद्री क्षेत्र में पिछले 11 वर्षों में परिवर्तनकारी वृद्धि का उल्लेख करते हुए बुधवार को कहा कि अगले 22 वर्षों में घरेलू समुद्री उद्योग में 80 लाख करोड़ रुपये के निवेश की उम्मीद है।

बंदरगाह, पोत परिवहन एवं जलमार्ग मंत्री सोनोवाल ने न्यू मैंगलोर पोर्ट अथॉरिटी के स्वर्ण जयंती समारोह के बारे में जानकारी देने के लिए आयोजित कार्यक्रम में यह बात कही।

उन्होंने कहा कि यह सभी भारतीयों के लिए एक महत्वपूर्ण अवसर है, क्योंकि वर्ष 1975 में परिचालन शुरू करने वाला न्यू मैंगलोर पोर्ट अपने 50 वर्ष पूरे करने जा रहा है।

सोनोवाल ने कहा, ‘‘भारत के समुद्री क्षेत्र में परिवर्तनकारी वृद्धि देखने को मिली है। ‘समुद्री अमृत काल विजन 2047’ भारत के समुद्री क्षेत्र में बदलाव के लिए एक दीर्घकालिक खाका तैयार करता है। सरकार को इस दौरान घरेलू समुद्री उद्योग में 80 लाख करोड़ रुपये के निवेश की उम्मीद है।’’

केंद्रीय मंत्री ने कहा कि न्यू मंगलोर पोर्ट एलपीजी भंडारण करने वाला देश का दूसरा सबसे बड़ा बंदरगाह है और क्रूज पर्यटन के क्षेत्र में भी इसका भविष्य उज्ज्वल है। वर्ष 2002 से ही इस बंदरगाह पर क्रूज जहाज नियमित रूप से आ रहे हैं।

सोनोवाल ने कहा कि सभी दस्तावेजी प्रक्रियाओं को डिजिटल प्रणाली में बदल दिया गया है और यह बंदरगाह अब पूरी तरह से डिजिटल हो चुका है।

भाषा राजेश राजेश प्रेम

प्रेम

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments