scorecardresearch
Monday, 23 March, 2026
होमदेशअर्थजगतरुपया शुरुआती कारोबार में 88 पैसे चढ़कर 87.93 प्रति डॉलर पर

रुपया शुरुआती कारोबार में 88 पैसे चढ़कर 87.93 प्रति डॉलर पर

Text Size:

मुंबई, 15 अक्टूबर (भाषा) रुपया बुधवार को शुरुआती कारोबार में अपने सर्वकालिक निचले स्तर से 88 पैसे चढ़कर 87.93 प्रति डॉलर पर पहुंच गया।

विदेशी मुद्रा कारोबारियों ने बताया कि कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट और भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) की ओर से हस्तक्षेप की खबरों से घरेलू मुद्रा को समर्थन मिला।

अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में रुपया, अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 88.74 पर खुला। फिर तेजी पकड़ते हुए 87.93 प्रति डॉलर पर पहुंच गया, जो पिछले बंद भाव से 88 पैसे की बढ़त दर्शाता है। हालांकि बाद में यह अमेरिकी मुद्रा के मुकाबले 88.33 पर कारोबार करने लगा।

रुपया मंगलवार को अमेरिका डॉलर के मुकाबले 88.81 के सर्वकालिक निचले स्तर पर बंद हुआ था।

इस बीच, छह प्रमुख मुद्राओं के मुकाबले अमेरिकी डॉलर की स्थिति को दर्शाने वाला डॉलर सूचकांक 0.20 प्रतिशत की गिरावट के साथ 98.85 पर आ गया।

घरेलू शेयर बाजारों में शुरुआती कारोबार में तेजी देखी गई और सेंसेक्स 354.57 अंक चढ़कर 82,384.55 अंक पर जबकि निफ्टी 109.55 अंक की बढ़त के साथ 25,255.05 अंक पर पहुंच गया।

अंतरराष्ट्रीय मानक ब्रेंट क्रूड 0.43 प्रतिशत की गिरावट के साथ 62.12 डॉलर प्रति बैरल के भाव पर रहा।

शेयर बाजार के आंकड़ों के मुताबिक, विदेशी संस्थागत निवेशक (एफआईआई) मंगलवार को बिकवाल रहे थे और उन्होंने शुद्ध रूप से 1,508.53 करोड़ रुपये के शेयर बेचे।

भाषा निहारिका

निहारिका

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments