scorecardresearch
Sunday, 22 March, 2026
होमदेशअर्थजगतझारखंड सरकार ने कर्मचारियों का महंगाई भत्ता तीन प्रतिशत बढ़ाया

झारखंड सरकार ने कर्मचारियों का महंगाई भत्ता तीन प्रतिशत बढ़ाया

Text Size:

रांची, 14 अक्टूबर (भाषा) झारखंड सरकार ने दिवाली से पहले मंगलवार को अपने कर्मचारियों का महंगाई भत्ता (डीए) तीन प्रतिशत बढ़ाकर 58 प्रतिशत कर दिया।

अधिकारियों ने बताया कि पेंशनधारकों के लिए महंगाई राहत (डीआर) भी तीन प्रतिशत बढ़ाकर 58 प्रतिशत कर दी गई है।

इससे पहले, कर्मचारियों और पेंशनधारकों को क्रमशः 55 प्रतिशत डीए और डीआर मिलता था।

अधिकारियों ने कहा कि यह बढ़ोतरी एक जुलाई से प्रभावी होगी।

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की अध्यक्षता में राज्य मंत्रिमंडल की बैठक में यह निर्णय लिया गया। इस निर्णय से राज्य सरकार के तीन लाख कर्मचारियों और पेंशनधारकों को लाभ होगा।

मंत्रिमंडल ने कुल 24 प्रस्ताव पारित किए। इनमें दूरदराज के इलाकों में स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत करने के लिए 207 एडवांस्ड लाइफ सपोर्ट (एएलएस) एम्बुलेंस खरीदने का प्रस्ताव भी शामिल है।

अधिकारियों ने बताया कि इस उद्देश्य के लिए कुल 103.5 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। मंत्रिमंडल ने पुलिस के लिए 628 चार पहिया वाहन और 849 दो पहिया वाहन खरीदने के लिए 78.50 करोड़ रुपये की भी मंजूरी दी।

भाषा रमण अजय

अजय

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments