scorecardresearch
Sunday, 22 March, 2026
होमदेशअर्थजगतएलजी इलेक्ट्रॉनिक्स की बाजार में शानदार शुरुआत, शेयर 48 प्रतिशत से अधिक बढ़त के साथ बंद

एलजी इलेक्ट्रॉनिक्स की बाजार में शानदार शुरुआत, शेयर 48 प्रतिशत से अधिक बढ़त के साथ बंद

Text Size:

नयी दिल्ली, 14 अक्टूबर (भाषा) एलजी इलेक्ट्रॉनिक्स इंडिया लिमिटेड के शेयर ने मंगलवार को बाजार में शानदार शुरुआत की और 1,140 रुपये प्रति के निर्गम मूल्य के मुकाबले 48 प्रतिशत से अधिक बढ़त के साथ बंद हुआ।

बीएसई पर शेयर 50.43 प्रतिशत की बढ़त के साथ 1,715 रुपये पर सूचीबद्ध हुआ। बाद में, यह 52.31 प्रतिशत उछलकर 1,736.40 रुपये पर पहुंच गया। कारोबार के अंत में 48.19 प्रतिशत की बढ़त के साथ 1,689.40 रुपये पर बंद हुआ।

एनएसई पर शेयर ने 50 प्रतिशत की बढ़त के साथ 1,710.10 रुपये शुरुआत की। अंत में 48.23 प्रतिशत चढ़कर 1,689.90 रुपये पर बंद हुआ।

कंपनी का बाजार मूल्यांकन सुबह के कारोबार में 1,14,671.81 करोड़ रुपये रहा।

दिन में मात्रा के संदर्भ में बीएसई पर कंपनी के 78.56 लाख शेयर और एनएसई पर 687.94 लाख शेयर का कारोबार हुआ।

एलजी इलेक्ट्रॉनिक्स इंडिया लिमिटेड के आरंभिक सार्वजनिक निर्गम (आईपीओ) को गत बृहस्पतिवार को बोली के अंतिम दिन तक 54.02 गुना अभिदान मिला था।

कंपनी के 11,607 करोड़ रुपये के आईपीओ का मूल्य दायरा 1,080 रुपये से 1,140 रुपये प्रति शेयर था। यह आईपीओ पूरी तरह से दक्षिण कोरिया स्थित मूल कंपनी द्वारा 10.18 करोड़ शेयर (करीब 15 प्रतिशत हिस्सेदारी) की बिक्री पेशकश (ओएफएस) पर आधारित था।

हुंदै मोटर्स इंडिया लिमिटेड के पिछले साल अक्टूबर में सूचीबद्ध होने के बाद यह भारतीय शेयर बाजार में प्रवेश करने वाली दूसरी दक्षिण कोरियाई कंपनी है।

भाषा निहारिका निहारिका पाण्डेय

पाण्डेय

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments