scorecardresearch
Sunday, 22 March, 2026
होमदेशअर्थजगतएयर इंडिया के आईओसीसी प्रमुख का पद से इस्तीफा

एयर इंडिया के आईओसीसी प्रमुख का पद से इस्तीफा

Text Size:

मुंबई, 13 अक्टूबर (भाषा) टाटा समूह के स्वामित्व वाली एयर इंडिया के वरिष्ठ उपाध्यक्ष और एकीकृत परिचालन नियंत्रण केंद्र (आईओसीसी) के प्रमुख चूरा सिंह ने एयरलाइन से इस्तीफा दे दिया है। सूत्रों ने सोमवार को यह जानकारी दी।

सूत्रों के मुताबिक, सिंह के पद छोड़ने के बाद एयरलाइन ने विक्रम दयाल को आईओसीसी का नया प्रमुख नियुक्त किया है।

सूत्रों ने बताया कि सिंह ने आयरलैंड में अवसरों की तलाश के लिए इस्तीफा दिया है। उन्हें अक्टूबर, 2023 में आईओसीसी का वरिष्ठ संभागीय उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया था।

हालांकि, इस मामले पर एयर इंडिया की ओर से अभी कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया नहीं आई है।

सूत्रों ने कहा कि जून, 2025 में चालक दल की उड़ान ड्यूटी लगाने में कथित अनियमितताओं के चलते सिंह एवं दो अन्य वरिष्ठ अधिकारियों पर नियामकीय कार्रवाई की गई थी।

आईओसीसी एयरलाइन की परिचालन दक्षता सुनिश्चित करने वाला एक अहम विभाग है, जो उड़ानों, चालक दल और ग्राउंड स्टाफ के बीच समन्वय को नियंत्रित करता है।

भाषा प्रेम प्रेम अजय

अजय

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments