(शिरीष बी. प्रधान)
कांठमांडू, 12 अक्टूबर (भाषा) नेपाल के प्रतिनिधि सभा के पूर्व अध्यक्ष कृष्ण बहादुर महरा को सोने की तस्करी में कथित संलिप्तता को लेकर रविवार को गिरफ्तार कर लिया गया।
नेपाल पुलिस द्वारा जारी एक बयान के अनुसार, नेपाल कम्युनिस्ट पार्टी (माओवादी केंद्र) के 67 वर्षीय उपाध्यक्ष को केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीआईबी) ने ललितपुर मेट्रोपॉलिटन सिटी स्थित उनके आवास से गिरफ्तार किया।
पुलिस ने बताया कि प्रतिनिधि सभा के पूर्व अध्यक्ष को 8.55 करोड़ नेपाली रुपये मूल्य का सोना बेचने में संलिप्त रहने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है, जिसे तीन साल पहले त्रिभुवन अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा पर रखा गया था।
दुबई से आ रहे एक चीनी नागरिक को तीन साल पहले काठमांडू स्थित हवाई अड्डे पर इलेक्ट्रॉनिक सिगरेट के अंदर छिपाकर सोने की तस्करी करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया था।
महरा को उस वक्त बाजार में सोना बेचने में आपराधिक गिरोहों और हवाई अड्डा के कुछ अधिकारियों की कथित मदद करने में संलिप्त पाया गया था।
भाषा सुभाष नरेश
नरेश
यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.
