scorecardresearch
Friday, 20 March, 2026
होमदेशअर्थजगतदेश की सामाजिक सुरक्षा पहलों को वैश्विक मान्यता मिली : मांडविया

देश की सामाजिक सुरक्षा पहलों को वैश्विक मान्यता मिली : मांडविया

Text Size:

नयी दिल्ली, आठ अक्टूबर (भाषा) श्रम मंत्री मनसुख मांडविया ने बुधवार को कहा कि पिछले 10 साल में सरकार की विभिन्न पहलों के कारण देश में 94 करोड़ से ज्यादा लोगों को सामाजिक सुरक्षा योजनाओं का लाभ मिला है और इस उपलब्धि को वैश्विक मान्यता मिली है।

श्रम मंत्रालय ने बताया कि देश में सामाजिक सुरक्षा का दायरा बढ़ाने और सभी नागरिकों को कल्याणकारी योजनाओं से जोड़ने के शानदार प्रयासों के लिए भारत को इंटरनेशनल सोशल सिक्योरिटी एसोसिएशन (आईएसएसए) द्वारा ‘आउटस्टैंडिंग अचीवमेंट इन सोशल सिक्योरिटी’ 2025 से सम्मानित किया गया है।

यह आईएसएसए पुरस्कार पिछले सप्ताह मलेशिया के कुआलालंपुर में मांडविया ने भारत सरकार की ओर से प्राप्त किया।

मांडविया ने यहां संवाददाताओं से कहा कि यह पुरस्कार प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व वाली सरकार द्वारा पिछले एक दशक में किए गए परिवर्तनकारी सुधारों का प्रमाण है।

मंत्री ने यह भी जोर देकर कहा कि आईएसएसए की महासभा में भारत का वोट प्रतिशत बढ़कर 30 हो गया है, जो किसी भी सदस्य देश के लिए अनुमत अधिकतम सीमा है।

मंत्री ने कहा, ‘‘यह उपलब्धि वैश्विक सामाजिक सुरक्षा संवाद और सहयोग को आकार देने में भारत के बढ़ते प्रभाव और नेतृत्व को दर्शाती है।’’

भाषा योगेश अजय

अजय

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments