scorecardresearch
Sunday, 19 April, 2026
होमदेशअर्थजगतबजाज ऑटो को असम कर अधिकारियों से मिला 3.5 करोड़ रुपये से अधिक का कर मांग नोटिस

बजाज ऑटो को असम कर अधिकारियों से मिला 3.5 करोड़ रुपये से अधिक का कर मांग नोटिस

Text Size:

नयी दिल्ली, सात अक्टूबर (भाषा) बजाज ऑटो को असम के अधिकारियों से 3.5 करोड़ रुपये से अधिक की कर मांग का नोटिस मिला है।

पुणे स्थित कंपनी ने शेयर बाजार को दी सूचना में बताया कि कंपनी को वित्त वर्ष 2021-22 के लिए जीएसटीआर-2ए की तुलना में जीएसटीआर-3बी में प्राप्त अतिरिक्त इनपुट टैक्स क्रेडिट के लिए एक नोटिस मिला। इसमें लागू ब्याज और 35,18,701 रुपये के जुर्माने के साथ 3,51,87,014 रुपये की कर मांग की गई है।

इसमें कहा गया कि कंपनी ने माल एवं सेवा कर (जीएसटी) कानून के प्रावधानों के अनुसार सभी शर्तें पूरी करने के बाद इनपुट टैक्स क्रेडिट का लाभ उठाया। नोटिस पर गौर करने के बाद कंपनी इस आदेश के खिलाफ अपील दायर करेगी।

बजाज ऑटो ने कहा कि इस नोटिस से कंपनी पर कोई वित्तीय प्रभाव नहीं पड़ेगा।

भाषा निहारिका रमण

रमण

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments