scorecardresearch
Sunday, 8 March, 2026
होमविदेशओडिशा के ब्रह्मपुर में वरिष्ठ अधिवक्ता की गोली मारकर हत्या

ओडिशा के ब्रह्मपुर में वरिष्ठ अधिवक्ता की गोली मारकर हत्या

Text Size:

ब्रह्मपुर, छह अक्टूबर (भाषा) वरिष्ठ अधिवक्ता और भाजपा नेता पीताबाश पांडा की सोमवार रात ओडिशा के ब्रह्मपुर में उनके आवास के पास अज्ञात लोगों ने गोली मारकर हत्या कर दी। पुलिस ने यह जानकारी दी।

यह घटना शहर के ब्रह्म नगर इलाके में हुई।

पांडा ओडिशा राज्य बार काउंसिल के सदस्य भी थे। वह पहले कांग्रेस से जुड़े थे।

पुलिस के मुताबिक, जब वह सड़क किनारे खड़े थे, तभी बाइक सवार दो बदमाशों ने उन्हें करीब से गोली मार दी। पांडा को एमकेसीजी मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

पुलिस ने कहा कि हमले के पीछे के मकसद की अभी जांच की जा रही है।

हमले की खबर सुनकर कई भाजपा नेताओं के साथ मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल पहुंचे राज्य के वाणिज्य एवं परिवहन मंत्री विभूति भूषण जेना ने घटना की निंदा की।

भाषा प्रशांत शोभना

शोभना

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments