scorecardresearch
Thursday, 19 March, 2026
होमदेशअर्थजगतआंध्र प्रदेश के मंत्री ने फ्रांसीसी उद्योगपतियों को किया निवेश के लिए आमंत्रित

आंध्र प्रदेश के मंत्री ने फ्रांसीसी उद्योगपतियों को किया निवेश के लिए आमंत्रित

Text Size:

अमरावती, दो अक्टूबर (भाषा) आंध्र प्रदेश के ऊर्जा मंत्री जी. रवि कुमार ने बृहस्पतिवार को फ्रांस के निवेशकों और उद्योगपतियों को राज्य में निवेश के लिए आमंत्रित किया।

कुमार ने 14-15 नवंबर को विशाखापत्तनम में होने वाले सीआईआई भागीदारी शिखर सम्मेलन से पहले पेरिस में आयोजित एक बैठक में आंध्र प्रदेश के बुनियादी ढांचे, संपर्क सुविधा और हवाई अड्डों की खूबियों का उल्लेख किया।।

कुमार ने कहा, ‘‘आंध्र प्रदेश आज भारत में उद्योगों के लिए सबसे आकर्षक गंतव्य के रूप में उभरा है। राज्य में लंबी तटरेखा है, विश्वसनीय बिजली आपूर्ति है, उत्कृष्ट सड़क एवं बंदरगाह संपर्क सुविधा और विश्व स्तरीय हवाई अड्डे हैं।’’

उन्होंने एक आधिकारिक बयान में कहा कि राज्य की उद्योग-अनुकूल नीतियां इसे वैश्विक निवेशकों के लिए एक पसंदीदा केंद्र बनाती हैं।

कुमार ने कहा कि मुख्यमंत्री एन चंद्रबाबू नायडू की सरकार में राज्य ‘भविष्य के बुनियादी ढांचे के केंद्र में तब्दील हो रहा है।’

उन्होंने कहा कि नयी राजधानी अमरावती को वैश्विक मानकों के अनुरूप विकसित किया जा रहा है।

मंत्री ने फ्रांसीसी कंपनियों को पूर्ण सहयोग का आश्वासन देते हुए कहा कि राज्य सरकार आंध्र प्रदेश में निवेश करने वाली कंपनियों को पूरा समर्थन देगी।

अपनी यात्रा के दौरान, कुमार ने फ्रांसीसी ऊर्जा क्षेत्र की प्रमुख कंपनी ईडीएफ के प्रतिनिधियों के साथ भी बातचीत की और सौर, पवन एवं हाइब्रिड परियोजनाओं में निवेश के अवसरों का जिक्र किया।

उन्होंने औद्योगिक गलियारों, लॉजिस्टिक, बंदरगाह-आधारित विकास और नवीकरणीय ऊर्जा में निवेश की संभावनाओं का भी उल्लेख किया।

भाषा रमण प्रेम

प्रेम

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments