scorecardresearch
Thursday, 19 March, 2026
होमदेशअर्थजगतअजित पवार ने टाटा संस के चेयरमैन चंद्रशेखरन के साथ विकास परियोजनाओं पर चर्चा की

अजित पवार ने टाटा संस के चेयरमैन चंद्रशेखरन के साथ विकास परियोजनाओं पर चर्चा की

Text Size:

मुंबई, एक अक्टूबर (भाषा) टाटा संस के चेयरमैन एन चंद्रशेखरन ने बुधवार को महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजित पवार से मुलाकात की और राज्य के समग्र विकास के उद्देश्य से चल रही विभिन्न परियोजनाओं पर चर्चा की।

राज्य के वित्त मंत्री का दायित्व संभालने वाले पवार ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा कि चंद्रशेखरन के साथ बातचीत में शिक्षा और स्कूल के बुनियादी ढांचे, नौकरियों और ग्रामीण उद्योगों, स्वास्थ्य सुविधाओं और मोबाइल क्लीनिकों सहित कई पहलों पर ध्यान केंद्रित किया गया।

वर्ष 2022 में चंद्रशेखरन को महाराष्ट्र आर्थिक सलाहकार परिषद का प्रमुख बनाया गया था। इस परिषद को ऐसी रूपरेखा तैयार करने का जिम्मा सौंपा गया था जिससे महाराष्ट्र 1,000 अरब डॉलर की अर्थव्यवस्था बनने का लक्ष्य हासिल कर सके।

पवार ने कहा कि दोनों के बीच आदर्श ग्राम विकास, व्यावसायिक और कौशल प्रशिक्षण केंद्रों, महिला स्वयं सहायता समूहों, जल संरक्षण और सिंचाई परियोजनाओं, डिजिटल साक्षरता, युवा रोजगार और छात्रवृत्ति योजनाओं पर भी चर्चा हुई।

उन्होंने विश्वास जताया कि इस तरह के सहयोगात्मक प्रयासों से नागरिकों के जीवन स्तर में सुधार होगा और महाराष्ट्र की ग्रामीण अर्थव्यवस्था मजबूत होगी।

भाषा राजेश राजेश प्रेम

प्रेम

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments