काठमांडू, एक अक्टूबर (भाषा) नेपाल के दक्षिणी मधेश प्रांत में बुधवार को मिट्टी ढहने से तीन बच्चों समेत कम से कम चार लोगों की मौत हो गई। पुलिस ने यह जानकारी दी।
पुलिस के अनुसार, हरिपुरवा नगर पालिका-1 में हर्दीखोला नदी के किनारे से मिट्टी लेने गए तीन बच्चों और एक बुजुर्ग की मौके पर ही मौत हो गई।
स्थानीय लोगों ने बताया कि त्योहार के लिए मिट्टी निकालने गए छह लोग फावड़े से नदी किनारे खुदाई कर रहे थे, तभी मिट्टी का ढेर ढह गया और चार लोग उसमें दब गए।
चारों लोगों को तत्काल मलंगवा प्रांतीय अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
पुलिस निरीक्षक बलिस्तर सिंह ने बताया कि मृतकों की पहचान सयादा खातून (65), सबीबा खातून (6), दिल्लू मंसूर (8) और नर्गिस खातून (9) के रूप में हुई है।
हादसे में जान गंवाने वाले महोत्तरी जिले के सोनामा ग्रामीण नगर पालिका-6 के मगरथाना क्षेत्र के निवासी थे।
भाषा राखी अविनाश
अविनाश
यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.
