scorecardresearch
Wednesday, 18 March, 2026
होमदेशअर्थजगतशेषसाई टेक का शेयर कारोबार के पहले दिन लगभग तीन प्रतिशत की गिरावट के साथ बंद

शेषसाई टेक का शेयर कारोबार के पहले दिन लगभग तीन प्रतिशत की गिरावट के साथ बंद

Text Size:

नयी दिल्ली, 30 सितंबर (भाषा) भुगतान समाधान प्रदाता शेषसाई टेक्नोलॉजीज लिमिटेड का शेयर मंगलवार को कारोबार के पहले दिन 423 रुपये के निर्गम मूल्य की तुलना में लगभग तीन प्रतिशत की गिरावट के साथ बंद हुआ।

बीएसई में शेयर निर्गम मूल्य से 3.07 प्रतिशत ऊपर 436 रुपये पर सूचीबद्ध हुआ। हालांकि, बाद में शेयर ने शुरुआती बढ़त गंवा दी और 2.71 प्रतिशत की गिरावट के साथ 411.50 रुपये प्रति शेयर पर बंद हुआ।

एनएसई में, शेयर की शुरुआत 2.12 प्रतिशत की बढ़त के साथ 432 रुपये पर हुई। हालांकि, बाद में शेयर की गति धीमी हो गई और यह 2.73 प्रतिशत की गिरावट के साथ 411.45 रुपये प्रति शेयर पर बंद हुआ।

कंपनी का बाजार मूल्यांकन 6,658.31 करोड़ रुपये रहा।

शेषसाई टेक्नोलॉजीज लिमिटेड के 813 करोड़ रुपये के आरंभिक सार्वजनिक निर्गम (आईपीओ) को बृहस्पतिवार को बोली के अंतिम दिन 68.13 गुना अभिदान मिला था।।

इस निर्गम का मूल्य दायरा 402-423 रुपये प्रति शेयर था।

भाषा राजेश राजेश रमण

रमण

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments