नयी दिल्ली, 30 सितंबर (भाषा) सौर ऊर्जा समाधान प्रदाता सोलरवर्ल्ड एनर्जी सॉल्यूशंस लिमिटेड का शेयर कारोबार के पहले दिन अपने निर्गम मूल्य 351 रुपये से करीब आठ प्रतिशत की गिरावट के साथ मंगलवार को बंद हुआ।
बीएसई पर शेयर 389 रुपये पर सूचीबद्ध हुआ जो निर्गम मूल्य से 10.82 प्रतिशत अधिक है। हालांकि बाद में इसमें गिरावट आई और यह 7.92 प्रतिशत फिसलकर 323.20 रुपये पर बंद हुआ।
एनएसई पर शेयर ने 10.68 प्रतिशत की बढ़त के साथ 388.50 रुपये पर शुरुआत की। कारोबार के अंत में 7.83 प्रतिशत की गिरावट के साथ 323.50 रुपये पर बंद हुआ।
कंपनी का बाजार मूल्यांकन 2,801.26 करोड़ रुपये रहा।
सोलरवर्ल्ड एनर्जी सॉल्यूशंस लि. के आरंभिक सार्वजनिक निर्गम (आईपीओ) को बोली के अंतिम दिन गत बृहस्पतिवार को 65 गुना अभिदान मिला था।
कंपनी के 490 करोड़ रुपये के आईपीओ का मूल्य दायरा 333-351 रुपये प्रति शेयर था।
सोलरवर्ल्ड एनर्जी सॉल्यूशंस सौर ऊर्जा परियोजनाओं के लिए इंजीनियरिंग, खरीद एवं निर्माण सेवाओं में विशेषज्ञता रखती है।
भाषा निहारिका रमण
रमण
यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.
