नयी दिल्ली, 29 सितंबर (भाषा) यूनिफाई फूडवर्क्स लोकप्रिय अमेरिकी सॉफ्ट सर्व आइसक्रीम ब्रांड कार्वेल को भारत में पेश करने जा रही है। इसका पहला खुदरा बिक्री केंद्र चार अक्टूबर को राष्ट्रीय राजधानी में खुलने वाला है।
इस आइसक्रीम ब्रांड की स्थापना टॉम कार्वेल ने वर्ष 1934 में की थी। कार्वेल ब्रांड कम से कम 16 देशों में मौजूद है।
सॉफ्ट सर्व पारंपरिक आइसक्रीम की तुलना में अधिक मुलायम और कम गाढ़ी होती है। यह सीधे मशीन से सर्व की जाती है और थोड़े गर्म तापमान पर परोसी जाती है।
यूनिफाई के संस्थापक सुमेर सेठी ने सोमवार को कहा कि इस आइसक्रीम ब्रांड का पहली बिक्री केंद्र दिल्ली के कनॉट प्लेस में खोला जाएगा। मार्च 2026 तक दिल्ली-एनसीआर और अन्य शहरों में ऐसे 15 बिक्री केंद्र खोले जाएंगे।
यूनिफाई शुरुआत में उत्तराखंड स्थित एक कारखाने में कार्वेल ब्रांड की आइसक्रीम बनाएगी।
भाषा राजेश राजेश प्रेम
प्रेम
यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.
