scorecardresearch
Wednesday, 18 March, 2026
होमदेशअर्थजगतअटलांटा इलेक्ट्रिकल्स का शेयर कारोबार के पहले दिन नौ प्रतिशत चढ़कर बंद

अटलांटा इलेक्ट्रिकल्स का शेयर कारोबार के पहले दिन नौ प्रतिशत चढ़कर बंद

Text Size:

नयी दिल्ली, 29 सितंबर (भाषा) अटलांटा इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड का शेयर सोमवार को कारोबार के पहले दिन अपने निर्गम मूल्य 754 रुपये से नौ प्रतिशत से अधिक की बढ़त के साथ बंद हुआ।

बीएसई पर शेयर ने 858.10 रुपये पर शुरुआत की जो निर्गम मूल्य से 13.80 प्रतिशत की बढ़त दर्शाता है। बाद में यह 14.54 प्रतिशत चढ़कर 863.70 रुपये पर पहुंच गया। अंत में 9.19 प्रतिशत की बढ़त के साथ 823.35 रुपये पर बंद हुआ।

एनएसई पर शेयर 13.66 प्रतिशत के बढ़त के साथ 857 रुपये पर सूचीबद्ध हुआ। अंत में 9.19 प्रतिशत चढ़कर 823.35 रुपये पर बंद हुआ।

कंपनी का बाजार मूल्यांकन 6,331.28 करोड़ रुपये रहा।

अटलांटा इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड के आरंभिक सार्वजनिक निर्गम (आईपीओ) को बोली के अंतिम दिन गत बुधवार को 70.63 प्रतिशत अभिदान मिला।

कंपनी के 687 करोड़ रुपये के आईपीओ के लिए मूल्य दायरा 718-754 रुपये प्रति शेयर तय किया गया था।

भाषा निहारिका रमण

रमण

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments