scorecardresearch
Wednesday, 18 March, 2026
होमदेशअर्थजगतगणेश कंज्यूमर प्रोडक्ट्स का शेयर पहले दिन करीब नौ प्रतिशत की गिरावट के साथ बंद

गणेश कंज्यूमर प्रोडक्ट्स का शेयर पहले दिन करीब नौ प्रतिशत की गिरावट के साथ बंद

Text Size:

नयी दिल्ली, 29 सितंबर (भाषा) रोजमर्रा के उपभोग का सामान (एफएमसीजी) बनाने वाली कंपनी गणेश कंज्यूमर प्रोडक्ट्स लि. का शेयर सोमवार को बाजार में सूचीबद्ध होने के बाद अपने निर्गम मूल्य 322 रुपये से करीब नौ प्रतिशत की गिरावट के साथ बंद हुआ।

बीएसई पर शेयर निर्गम मूल्य से 8.38 प्रतिशत की गिरावट के साथ 295 रुपये पर बाजार में सूचीबद्ध हुआ। अंत में 8.71 प्रतिशत की गिरावट के साथ 293.95 रुपये पर बंद हुआ।

एनएसई में शेयर ने आठ प्रतिशत की गिरावट के साथ 296.05 रुपये पर शुरुआत की। अंत में 8.60 प्रतिशत फिसलकर 294.30 रुपये पर बंद हुआ।

कंपनी का बाजार मूल्यांकन 1,187.94 करोड़ रुपये रहा।

गणेश कंज्यूमर प्रोडक्ट्स लिमिटेड के आरंभिक सार्वजनिक निर्गम (आईपीओ) को बोली के अंतिम दिन 2.67 गुना अभिदान मिला था। इसके 409 करोड़ रुपये के आईपीओ के लिए मूल्य दायरा 306-322 रुपये प्रति शेयर था।

भाषा निहारिका रमण

रमण

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments