scorecardresearch
Tuesday, 17 March, 2026
होमदेशअर्थजगतशील बायोटेक का आईपीओ 30 सितंबर को खुलेगा, मूल्य दायरा 59-63 रुपये प्रति शेयर

शील बायोटेक का आईपीओ 30 सितंबर को खुलेगा, मूल्य दायरा 59-63 रुपये प्रति शेयर

Text Size:

नयी दिल्ली, 29 सितंबर (भाषा) जैव प्रौद्योगिकी आधारित कृषि समाधान प्रदाता कंपनी शील बायोटेक ने अपने 34.02 करोड़ रुपये के आरंभिक सार्वजनिक निर्गम (आईपीओ) के लिए 59-63 रुपये प्रति शेयर का मूल्य दायरा तय किया है।

कंपनी ने सोमवार को बयान में कहा कि आईपीओ अभिदान के लिए 30 सितंबर को खुलेगा और तीन अक्टूबर को बंद होगा।

यह आईपीओ पूरी तरह से 54 लाख नए शेयर पर आधारित निर्गम है। इसके लिए 59-63 रुपये प्रति शेयर का मूल्य दायरा तय किया गया है।

नए निर्गम से प्राप्त राशि में से 15.88 करोड़ रुपये का इस्तेमाल कार्यशील पूंजी की आवश्यकता को पूरा करने, 9.11 करोड़ रुपये पूंजीगत व्यय के लिए और शेष राशि का उपयोग कॉर्पोरेट के सामान्य कामों के लिए किया जाएगा।

कंपनी के शेयर एनएसई के एसएमई मंच पर सूचीबद्ध होंगे।

भाषा निहारिका

निहारिका

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments