scorecardresearch
Tuesday, 17 March, 2026
होमदेशअर्थजगतटाटा कैपिटल का आईपीओ छह अक्टूबर को खुलेगा, मूल्य दायरा 310-326 रुपये प्रति शेयर

टाटा कैपिटल का आईपीओ छह अक्टूबर को खुलेगा, मूल्य दायरा 310-326 रुपये प्रति शेयर

Text Size:

नयी दिल्ली, 29 सितंबर (भाषा) गैर-बैंकिंग वित्तीय कंपनी टाटा कैपिटल ने अपने बहुप्रतीक्षित 15,512 करोड़ रुपये के आरंभिक सार्वजनिक निर्गम (आईपीओ) के लिए 310-326 रुपये प्रति शेयर का मूल्य दायरा तय किया है।

बयान के अनुसार, आरंभिक सार्वजनिक निर्गम छह अक्टूबर को अभिदान के लिए खुलेगा और आठ अक्टूबर को बंद होगा। बड़े (एंकर) तीन अक्टूबर को बोली लगा पाएंगे।

कुल 47.58 करोड़ शेयर का आईपीओ 21 करोड़ के नए शेयर और 26.58 करोड़ शेयर की बिक्री पेशकश (ओएफएस) का संयोजन है।

टाटा कैपिटल में वर्तमान में टाटा संस की हिस्सेदारी 88.6 प्रतिशत जबकि आईएफसी की 1.8 प्रतिशत हिस्सेदारी है।

टाटा कैपिटल के 13 अक्टूबर को शेयर बाजार में सूचीबद्ध होने की उम्मीद है। भाषा निहारिका

निहारिका

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments