न्यूयॉर्क, 26 सितंबर (भाषा) बांग्लादेश की अंतरिम सरकार के मुख्य सलाहकार मुहम्मद यूनुस ने शुक्रवार को दक्षेस समूह के पुनरुद्धार का आह्वान किया और आपसी सम्मान, पारदर्शिता और साझा समृद्धि पर आधारित क्षेत्रीय सहयोग पर ज़ोर दिया।
संयुक्त राष्ट्र महासभा के 80वें सत्र की आम सभा को संबोधित करते हुए, यूनुस ने कहा कि पड़ोसियों के बीच क्षेत्रीय सहयोग का साझा विकास के अलावा कोई विकल्प नहीं है।
उन्होंने कहा कि सार्क या दक्षेस (दक्षिण एशियाई क्षेत्रीय सहयोग संघ) ने अपने शुरुआती वर्षों में उल्लेखनीय प्रगति की और क्षेत्रीय सहयोग की एक मज़बूत नींव रखी।
बांग्लादेश की सरकारी समाचार एजेंसी ‘बीएसएस’ के अनुसार, यूनुस ने कहा कि राजनीतिक गतिरोध के बावजूद, इस समूह का संस्थागत ढांचा अक्षुण्ण बना हुआ है।
भाषा वैभव आशीष
आशीष
यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.
