नयी दिल्ली, 25 सितंबर (भाषा) सार्वजनिक क्षेत्र की बिजली कंपनी एसजेवीएन वित्त वर्ष 2025-26 में विभिन्न परियोजनाओं पर पूंजीगत व्यय के रूप में 12,000 करोड़ रुपये का निवेश करने और 1,309 करोड़ यूनिट बिजली उत्पादन करने की योजना बना रही है।
कंपनी ने एक बयान में कहा कि उसने सभी चालू परियोजनाओं से 1,064.7 करोड़ यूनिट का अब तक का सर्वाधिक उत्पादन हासिल किया है।
कंपनी ने कहा, ‘‘वित्तवर्ष 2025-26 के लिए, एसजेवीएन का समझौता ज्ञापन लक्ष्य 1,309 करोड़ यूनिट उत्पादन और 12,000 करोड़ रुपये का पूंजीगत व्यय है।’’
चालू वित्त वर्ष की पहली तिमाही के दौरान, कंपनी ने 368.16 करोड़ यूनिट ऊर्जा उत्पादन, 822.4 करोड़ रुपये का राजस्व और 258.51 करोड़ रुपये का शुद्ध लाभ अर्जित किया है।
भाषा राजेश राजेश रमण
रमण
यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.
