scorecardresearch
Tuesday, 17 March, 2026
होमदेशअर्थजगतरेल मंत्री अश्विनी वैष्णव 16वीं अंतर्राष्ट्रीय रेलवे उपकरण प्रदर्शनी का उद्घाटन करेंगे: सीआईआई

रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव 16वीं अंतर्राष्ट्रीय रेलवे उपकरण प्रदर्शनी का उद्घाटन करेंगे: सीआईआई

Text Size:

नयी दिल्ली, 25 सितंबर (भाषा) रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव 15 से 17 अक्टूबर तक यहां भारत मंडपम में आयोजित होने वाली 16वीं अंतर्राष्ट्रीय रेलवे उपकरण प्रदर्शनी का उद्घाटन करेंगे। भारतीय उद्योग परिसंघ (सीआईआई) ने बृहस्पतिवार को यह कहा।

वर्ष 1990 में शुरू की गई, अंतर्राष्ट्रीय रेलवे उपकरण प्रदर्शनी (आईआरईई) सीआईआई की प्रमुख प्रदर्शनी है जिसका आयोजन रेल मंत्रालय के साथ साझेदारी में किया जा रहा है।

सीआईआई की ओर से जारी एक बयान में कहा गया है, ‘‘इस वर्ष का आयोजन अब तक का सबसे शानदार होने वाला है, जिसमें 15 से अधिक देशों के 450 से अधिक प्रदर्शक रेल और मेट्रो क्षेत्र के लिए अत्याधुनिक तकनीकों, समाधानों और सेवाओं का प्रदर्शन करेंगे।’’

इसमें कहा गया है, ‘‘आईआरईई एक ऐतिहासिक आयोजन के रूप में विकसित हुआ है जो सीआईआई और रेल मंत्रालय के बीच निरंतर सहयोग को बताता है। दशकों से, इसने भारत की इंजीनियरिंग क्षमता और रेल प्रौद्योगिकी में वैश्विक अग्रणी बनने की उसकी महत्वाकांक्षाओं को निरंतर प्रदर्शित किया है।’’

सीआईआई के अनुसार, आईआरआरई का वर्ष 2025 संस्करण भारतीय रेलवे और वैश्विक प्रौद्योगिकी दिग्गजों की सशक्त भागीदारी के साथ इस विरासत को और मजबूत करेगा।

भाषा राजेश राजेश रमण

रमण

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments