scorecardresearch
Tuesday, 17 March, 2026
होमदेशअर्थजगतस्कोडा भारत में फिर पेश करेगी ऑक्टेविया मॉडल

स्कोडा भारत में फिर पेश करेगी ऑक्टेविया मॉडल

Text Size:

नयी दिल्ली, 25 सितंबर (भाषा) स्कोडा ऑटो इंडिया देश में अपनी प्रीमियम सेडान ऑक्टेविया को दो साल के अंतराल के बाद एक बार फिर भारतीय बाजार में लेकर आ रही है। कंपनी के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।

चेक गणराज्य की यह वाहन विनिर्माता कंपनी ऑक्टेविया आरएस को एक पूर्ण विनिर्मित इकाई (एफबीयू) के रूप में सीमित संख्या में पेश करेगी। इसकी बुकिंग अगले महीने शुरू होगी और आपूर्ति नवंबर में होने की उम्मीद है।

ऑक्टेविया भारत में कंपनी का पहला मॉडल था जिसे कंपनी ने 2023 में बंद कर दिया।

स्कोडा ऑटो इंडिया के ब्रांड निदेशक आशीष गुप्ता ने कहा, ‘भारत में स्कोडा की 25 साल की विरासत को एक ही कार ने परिभाषित किया है, जिससे हमने भारत में अपना सफर शुरू किया था, और वह है ऑक्टेविया।’

उन्होंने कहा, ‘भारत में ऑक्टेविया की 25 साल की अनोखी विरासत का जश्न मनाने का इससे बेहतर तरीका और क्या हो सकता है कि हम स्कोडा की इंजीनियरिंग का श्रेष्ठ नमूना ‘ऑक्टेविया आरएस’ दोबारा पेश करें।’

गुप्ता ने बताया कि इस मॉडल के लिए प्री-बुकिंग छह अक्टूबर से शुरू होगी और इस वर्ष केवल 100 इकाई ही आयात की जाएंगी।

उन्होंने बताया कि कंपनी जीएसआर 870 नियम के तहत इस मॉडल का भारत में आयात कर रही है।

भाषा योगेश रमण

रमण

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments