नयी दिल्ली, 24 सितंबर (भाषा) सट्टेबाजी के कारण मलेशिया से कच्चे पामतेल (सीपीओ) का आयात कर उससे पामोलीन बनाने की लागत, सोयाबीन डीगम से रिफाइंड सोयाबीन तेल बनाने से लगभग चार रुपये किलो महंगा बैठने के बीच स्थानीय बाजार में बुधवार को कच्चे पामतेल (सीपीओ) एवं पामोलीन तेल कीमतों में मजबूती देखने को मिली। वहीं सबसे सस्ता होने की वजह से मांग बढ़ने के कारण सोयाबीन तेल के दाम में सुधार आया। पामोलीन के महंगा होने की वजह से बिनौला तेल के थोक दाम में भी मामूली सुधार आया।
दूसरी ओर, ऊंचे दाम पर पर्याप्त लिवालों की कमी का सामना करने वाले सरसों तेल-तिलहन के दाम गिरावट के साथ बंद हुए। सामान्य एवं सुस्त कामकाज के बीच मूंगफली तेल-तिलहन और सोयाबीन तिलहन के दाम स्थिर बने रहे।
मलेशिया और शिकॉगो एक्सचेंज में सुधार जारी है। शिकॉगो एक्सचेंज में बीती रात लगभग 1.75 प्रतिशत की गिरावट रही थी।
बाजार सूत्रों ने कहा कि सीपीओ का आयात करने के बाद उससे पामोलीन बनाने की जो लागत बैठती है, वह सोयाबीन डीगम से सोयाबीन रिफाइंड बनाने की लागत से लगभग पांच रुपये किलो ऊंचा बैठता है। पामोलीन बनाने की लागत 126 रुपये किलो बैठती है तो सोयाबीन रिफाइंड की लागत 121 रुपये किलो बैठती है। पामोलीन का जो मौजूदा दाम है, उस दाम पर ग्राहक मिलना मुश्किल है। वैसे भी आगामी जाड़े के मौसम में पाम-पामोलीन की मांग घट जाती है।
उन्होंने कहा कि सबसे सस्ता होने के कारण सोयाबीन की मांग बढ़ने से सोयाबीन तेल कीमतों में सुधार आया। सोयाबीन के आयात में जो पहले नुकसान हो रहा था वह अब लगभग समाप्त हो गया है।
सूत्रों ने कहा कि महंगा होने के अलावा सहकरी संस्था नेफेड की बिकवाली जारी रहने के कारण भी सरसों तेल-तिलहन कीमतों में गिरावट देखी गई।
तेल-तिलहनों के भाव इस प्रकार रहे:
सरसों तिलहन – 7,100-7,150 रुपये प्रति क्विंटल।
मूंगफली – 5,300-5,675 रुपये प्रति क्विंटल।
मूंगफली तेल मिल डिलिवरी (गुजरात) – 12,750 रुपये प्रति क्विंटल।
मूंगफली रिफाइंड तेल – 2,115-2,415 रुपये प्रति टिन।
सरसों तेल दादरी- 15,000 रुपये प्रति क्विंटल।
सरसों पक्की घानी- 2,530-2,630 रुपये प्रति टिन।
सरसों कच्ची घानी- 2,530-2,665 रुपये प्रति टिन।
सोयाबीन तेल मिल डिलिवरी दिल्ली- 13,200 रुपये प्रति क्विंटल।
सोयाबीन मिल डिलिवरी इंदौर- 13,000 रुपये प्रति क्विंटल।
सोयाबीन तेल डीगम, कांडला- 10,025 रुपये प्रति क्विंटल।
सीपीओ एक्स-कांडला- 11,600 रुपये प्रति क्विंटल।
बिनौला मिल डिलिवरी (हरियाणा)- 12,300 रुपये प्रति क्विंटल।
पामोलिन आरबीडी, दिल्ली- 13,250 रुपये प्रति क्विंटल।
पामोलिन एक्स- कांडला- 12,200 रुपये (बिना जीएसटी के) प्रति क्विंटल।
सोयाबीन दाना – 4,525-4,575 रुपये प्रति क्विंटल।
सोयाबीन लूज- 4,225-4,325 रुपये प्रति क्विंटल।
भाषा राजेश राजेश अजय
अजय
यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.
