नयी दिल्ली, 23 सितंबर (भाषा) हिंदुस्तान कंस्ट्रक्शन कंपनी लि. (एचसीसी) को पटना मेट्रो रेल कॉरपोरेशन लि. (पीएमआरसीएल) से 2,566 करोड़ रुपये के ठेके मिले हैं।
कंपनी ने सोमवार को बयान में कहा कि उसे क्रमशः 1,418.3 करोड़ रुपये और 1,147.51 करोड़ रुपये के दो ठेके मिले हैं। इन ठेकों में पटना मेट्रो रेल परियोजना के पहले चरण के तहत टनल बोरिंग मशीनों (टीबीएम) का उपयोग करके 10.67 किलोमीटर लंबी भूमिगत सुरंगों और छह मेट्रो स्टेशनों का निर्माण शामिल है।
बयान के अनुसार, पैकेज पीसी-05 में शील्ड टीबीएम का उपयोग करके दो सुरंगों का डिजाइन और निर्माण, एक कट-एंड-कवर सुरंग, मीठापुर में एक भूमिगत रैंप और तीन मेट्रो स्टेशन: विकास भवन, विद्युत भवन और पटना स्टेशन शामिल हैं।
पैकेज पीसी-06 में रुकनपुरा में एक भूमिगत रैंप और तीन मेट्रो स्टेशन: रुकनपुरा, राजा बाजार और पटना चिड़ियाघर शामिल हैं।
दोनों पैकेज में दानापुर-खेमनीचक कॉरिडोर के स्टेशनों के लिए वास्तुशिल्प परिष्करण, जल आपूर्ति प्रणाली, स्वच्छता और जल निकासी कार्य भी शामिल हैं।
भाषा रमण अजय
अजय
यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.
