scorecardresearch
Monday, 13 April, 2026
होमदेशअर्थजगतआंध्र प्रदेश में बिजली की खपत आठ प्रतिशत तक बढ़ी: मंत्री

आंध्र प्रदेश में बिजली की खपत आठ प्रतिशत तक बढ़ी: मंत्री

Text Size:

अमरावती, 23 सितंबर (भाषा) आंध्र प्रदेश के ऊर्जा मंत्री जी. रवि कुमार ने मंगलवार को कहा कि राज्य में बिजली की खपत आठ प्रतिशत तक बढ़ गयी है।

उन्होंने कहा कि भविष्य की घरेलू, व्यावसायिक और औद्योगिक जरूरतों को पूरा करने के लिए बुनियादी ढांचे पर काम किया जा रहा है।

विधान परिषद में ऊर्जा मंत्री ने कहा कि राज्य भर में 375 विद्युत उप-केंद्र उपलब्ध हैं।

कुमार ने कहा, ‘‘ राज्य में बिजली की खपत छह से आठ प्रतिशत के बीच बढ़ी है। भविष्य की घरेलू, व्यावसायिक और औद्योगिक जरूरतों को पूरा करने के लिए बुनियादी ढांचे पर काम किया जा रहा है।’’

उन्होंने साथ ही बताया कि कम ‘वोल्टेज’ की समस्या को दूर करने के लिए 14 सबस्टेशन बनाए जा रहे हैं।

भाषा निहारिका

निहारिका

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments