नयी दिल्ली, 20 सितंबर (भाषा) दिल्ली नगर निगम ने फिल्म निर्माताओं को लुभाने के लिए फिल्म शूटिंग शुल्क 75,000 रुपये प्रतिदिन से घटाकर 25,000 रुपये कर दिया है।
एक अधिकारी ने बताया कि दिल्ली मेट्रो के अंदर शूटिंग की लागत स्थान और समय के आधार पर तीन लाख रुपये तक हो सकती है।
लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) ने अपना मूल शुल्क 10,000 रुपये रखा है, जबकि दिल्ली हाट (आईएनए) और गार्डन ऑफ फाइव सेंसेस जैसे स्थानों को अब 80,000 रुपये प्रतिदिन के साथ किराए पर लिया जा सकता है। इसमें जीएसटी अतिरिक्त है।
पर्यटन विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि शहर की पहचान का पर्याय बन चुकी दिल्ली मेट्रो शूटिंग के लिए महंगे विकल्पों में शामिल है। इसका शुल्क लाइन, स्टेशन और शूटिंग के समय के आधार पर 2-3 लाख रुपये के बीच है।
एमसीडी ने फिल्मांकन शुल्क 75,000 रुपये प्रतिदिन से घटाकर आठ घंटे के लिए 15,000 रुपये और 24 घंटे के लिए 25,000 रुपये कर दिया है। इसमें जीएसटी अतिरिक्त है।
अधिकारी ने बताया कि संशोधित शुल्क इस महीने की शुरुआत में अधिसूचित किए गए थे।
भाषा पाण्डेय
पाण्डेय
यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.
