चंडीगढ़, 19 सितंबर (भाषा) पंजाब के उद्योग मंत्री संजीव अरोड़ा ने शुक्रवार को कहा कि फोर्टिस हेल्थकेयर ने मोहाली में अपने मौजूदा परिसर का विस्तार करने के लिए 900 करोड़ रुपये से अधिक का निवेश करने का फैसला किया है।
एक आधिकारिक बयान के मुताबिक, फोर्टिस हेल्थकेयर इस विस्तार योजना में 400 से अधिक बिस्तरों की क्षमता बढ़ाएगी और इस तरह एक विश्व स्तरीय उत्कृष्टता केंद्र का निर्माण किया जाएगा।
अरोड़ा ने कहा कि फोर्टिस अस्पताल मोहाली का यह एकीकृत स्वास्थ्य सेवा परिसर 13.4 एकड़ से अधिक क्षेत्र में फैला होगा।
यह परियोजना 2500 से अधिक लोगों के लिए प्रत्यक्ष और 2,200 से अधिक लोगों के लिए परोक्ष रोजगार पैदा करेगी, जिससे उन्नत स्वास्थ्य सेवा और चिकित्सा पर्यटन के केंद्र के रूप में पंजाब की भूमिका बढ़ेगी।
उन्होंने कहा कि राज्य सरकार स्वस्थ और जीवंत पंजाब के लिए सार्वजनिक-निजी स्वास्थ्य सेवा को मजबूत करने पर ध्यान केंद्रित कर रही है।
अरोड़ा ने कहा कि फोर्टिस ने पंजाब में पहले ही 1,500 करोड़ रुपये से अधिक का निवेश कर विश्व स्तरीय अस्पतालों का एक मजबूत नेटवर्क तैयार किया है।
भाषा राजेश राजेश प्रेम
प्रेम
यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.
