scorecardresearch
Sunday, 15 March, 2026
होमदेशअर्थजगतआरसीएफएल, आरएचएफएल पर सीबीआई की कार्रवाई से कारोबार पर कोई असर नहीं: आरपावर

आरसीएफएल, आरएचएफएल पर सीबीआई की कार्रवाई से कारोबार पर कोई असर नहीं: आरपावर

Text Size:

नयी दिल्ली, 19 सितंबर (भाषा) रिलायंस पावर और रिलायंस इंफ्रास्ट्रक्चर ने शुक्रवार को कहा कि आरसीएफएल और आरएचएफएल के खिलाफ सीबीआई की कार्रवाई का उनके कारोबारी संचालन और वित्तीय प्रदर्शन पर कोई असर नहीं पड़ा है।

सीबीआई ने बृहस्पतिवार को अनिल अंबानी और अन्य के खिलाफ आरोपपत्र दायर किया था। इसमें कहा गया कि उद्योगपति के समूह की कंपनियों – रिलायंस कमर्शियल फाइनेंस (आरसीएफएल) और रिलायंस होम फाइनेंस (आरएचएफएल) तथा यस बैंक और बैंक के पूर्व सीईओ राणा कपूर के परिवार की कंपनियों के बीच कथित धोखाधड़ी वाले लेनदेन हुए। यह आरोप भी है कि इसके चलते यस बैंक को 2,796 करोड़ रुपये का नुकसान हुआ।

मुंबई की एक विशेष अदालत में दायर आरोपपत्र में सीबीआई ने कहा कि अंबानी, अनिल धीरूभाई अंबानी (एडीए) समूह के चेयरमैन और आरसीएफएल तथा आरएचएफएल की होल्डिंग कंपनी रिलायंस कैपिटल लिमिटेड के निदेशक हैं।

रिलायंस पावर (आरपावर) और रिलायंस इंफ्रास्ट्रक्चर (आरइंफ्रा) ने अलग-अलग शेयर बाजार को बताया कि उनके व्यावसायिक संचालन, वित्तीय प्रदर्शन, शेयरधारकों, कर्मचारियों या किसी अन्य संबंधित पक्ष पर कोई प्रभाव नहीं पड़ा है।

सार्वजनिक रिकॉर्ड के अनुसार अनिल अंबानी, आरसीएफएल और आरएचएफएल, दोनों कंपनियों की स्थापना के बाद से, कभी भी किसी कंपनी के बोर्ड में नहीं रहे हैं।

वह साढ़े तीन साल से अधिक समय से आरइंफ्रा और आरपावर के बोर्ड में भी नहीं हैं।

दोनों कंपनियों ने कहा कि वे अलग-अलग और स्वतंत्र सूचीबद्ध इकाइयां हैं और इस कार्रवाई का उनके दैनिक प्रबंधन, संचालन या वित्तीय स्थिरता पर कोई असर नहीं पड़ेगा।

भाषा पाण्डेय रमण

रमण

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments