scorecardresearch
Sunday, 15 March, 2026
होमदेशअर्थजगतएमार प्रॉपर्टीज का अदाणी समेत बड़ी कंपनियों के साथ संयुक्त उद्यम बनाने पर विचार

एमार प्रॉपर्टीज का अदाणी समेत बड़ी कंपनियों के साथ संयुक्त उद्यम बनाने पर विचार

Text Size:

नयी दिल्ली, 19 सितंबर (भाषा) दुबई स्थित एमार प्रॉपर्टीज ने कहा कि वह अपनी भारतीय इकाई में हिस्सेदारी नहीं बेचेगी, लेकिन वह अदाणी समूह सहित भारत के बड़े व्यापारिक घरानों के साथ संयुक्त उद्यम बनाने पर विचार कर रही है।

एमार प्रॉपर्टीज ने 18 सितंबर को दुबई फाइनेंशियल मार्केट को बताया कि कंपनी ”अब अपनी भारतीय इकाई में कोई हिस्सेदारी बेचने पर विचार नहीं कर रही है।”

कंपनी ने कहा, ”इसकी जगह वह कंपनी अदाणी समूह सहित भारत में अन्य बड़ी कंपनियों या समूहों के साथ संयुक्त उद्यम पर विचार कर रही है।”

दुबई स्थित एमार प्रॉपर्टीज ने 2005 में भारत की एमजीएफ डेवलपमेंट के साथ साझेदारी में भारतीय रियल एस्टेट बाजार में प्रवेश किया था। उसने संयुक्त उद्यम फर्म एमार एमजीएफ लैंड के माध्यम से लगभग 8,500 करोड़ रुपये का निवेश किया था।

इसके बाद अप्रैल 2016 में एमार प्रॉपर्टीज ने संयुक्त उद्यम को समाप्त करने का निर्णय लिया। एमार इंडिया के पास दिल्ली-एनसीआर, मुंबई, मोहाली, लखनऊ, इंदौर और जयपुर में आवासीय और व्यावसायिक स्थानों का एक बड़ा पोर्टफोलियो है।

अदाणी समूह अपनी गैर-सूचीबद्ध संस्थाओं अदाणी रियल्टी और अदाणी प्रॉपर्टीज के माध्यम से भारतीय रियल एस्टेट बाजार में सक्रिय है।

समूह ने मुंबई स्थित एशिया की सबसे बड़ी झुग्गी बस्तियों में एक धारावी सहित कई पुनर्विकास परियोजनाएं हासिल की हैं।

भाषा पाण्डेय रमण

रमण

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments