scorecardresearch
Saturday, 14 March, 2026
होमदेशअर्थजगतआयकर विभाग ने मैरिको समूह के खिलाफ सर्वेक्षण अभियान शुरू किया

आयकर विभाग ने मैरिको समूह के खिलाफ सर्वेक्षण अभियान शुरू किया

Text Size:

मुंबई, 17 सितंबर (भाषा) आयकर विभाग ने बुधवार को कर चोरी के आरोप में मैरिको समूह के विभिन्न शहरों में स्थित व्यावसायिक परिसरों में सर्वेक्षण अभियान चलाया। आधिकारिक सूत्रों ने यह जानकारी दी।

यह कार्रवाई विभाग की मुंबई जांच इकाई द्वारा की जा रही है।

इस घटनाक्रम की पुष्टि करते हुए मैरिको ने देर रात शेयर बाजार को दी सूचना में कहा, ‘आज आयकर विभाग के कुछ अधिकारियों ने देश में कंपनी के कुछ कार्यालयों और विनिर्माण इकाइयों का दौरा किया।’

मैरिको ने कहा कि कार्रवाई चल रही है और कंपनी अधिकारियों को अपना पूरा सहयोग दे रही है।

अधिकारियों ने बताया कि आयकर विभाग की टीमों ने कर चोरी की जांच के तहत कंपनी के वित्तीय दस्तावेजों और लेनदेन की जांच की।

कंपनी ने कहा कि आयकर विभाग की कार्रवाई से कंपनी के व्यावसायिक संचालन पर कोई महत्वपूर्ण प्रभाव नहीं पड़ा है।

उसने कहा कि अगर इस विषय पर कोई और महत्वपूर्ण जानकारी मिलती है, तो वह उसकी जानकारी शेयर बाजार को आवश्यक देगी।

सर्वेक्षण अभियान के तहत, कर विभाग जांच के अंतर्गत इकाई के व्यावसायिक परिसर का औचक दौरा करता है।

भाषा योगेश रमण

रमण

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments