scorecardresearch
Saturday, 14 March, 2026
होमदेशअर्थजगतवर्ष 2025 की पहली छमाही में चाय निर्यात में मामूली वृद्धि

वर्ष 2025 की पहली छमाही में चाय निर्यात में मामूली वृद्धि

Text Size:

कोलकाता, 17 सितंबर (भाषा) भारतीय चाय बोर्ड ने बुधवार को कहा कि वर्ष 2025 की पहली छमाही (जनवरी से जून) में भारत का चाय निर्यात मामूली रूप से बढ़कर 12 करोड़ 50.1 लाख किलोग्राम हो गया, जबकि पिछले वर्ष इसी अवधि में यह 12 करोड़ 45.7 लाख किलोग्राम था।

इस वर्ष के पहली छमाही में उत्तर भारतीय चाय का निर्यात सात करोड़ 94.2 लाख किलोग्राम का हुआ, जबकि वर्ष 2024 की इसी अवधि में यह सात करोड़ 17.7 लाख किलोग्राम था।

इसी प्रकार, दक्षिण भारत से इस पेय पदार्थ का निर्यात जनवरी से जून के दौरान घटकर चार करोड़ 55.9 लाख किलोग्राम रह गया, जबकि पिछले वर्ष इसी अवधि में यह पांच करोड़ 28 लाख किलोग्राम था।

पहली छमाही में निर्यात का मूल्य 339.45 करोड़ रुपये रहा, जो वर्ष 2024 की इसी अवधि में 3,129.31 करोड़ रुपये था।

इस वर्ष की पहली छमाही में चाय निर्यात पर मूल्य प्राप्ति बढ़कर 291.13 रुपये प्रति किलोग्राम हो गई, जो पिछले वर्ष की इसी अवधि में 251.21 रुपये प्रति किलोग्राम थी।

वर्ष 2024 (जनवरी से दिसंबर) में चाय का निर्यात 25 करोड़ 61.7 लाख किलोग्राम रहा, जो वर्ष 2023 में 23 करोड़ 16.9 लाख किलोग्राम था।

भाषा राजेश राजेश अजय

अजय

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments