scorecardresearch
Saturday, 14 March, 2026
होमदेशअर्थजगतहुंदै तीन साल में कर्मचारियों के वेतन में 31 हजार रुपये प्रति माह की बढ़ोतरी करेगी

हुंदै तीन साल में कर्मचारियों के वेतन में 31 हजार रुपये प्रति माह की बढ़ोतरी करेगी

Text Size:

नयी दिल्ली, 17 सितंबर (भाषा) वाहन विनिर्माता कंपनी हुंदै मोटर इंडिया ने एक अप्रैल, 2024 से 31 मार्च, 2027 तक की अवधि के लिए अपने कर्मचारियों के वेतन में 31,000 रुपये की बढ़ोतरी करने का फैसला किया है।

कंपनी ने बुधवार को शेयर बाजार को दी गई जानकारी में बताया कि यह दीर्घकालिक वेतन समझौता कंपनी और कर्मचारियों की मान्यता प्राप्त यूनियन यूनाइटेड यूनियन ऑफ हुंदै एम्प्लॉइज (यूयूएचई) के बीच हुआ है। यह समझौता मुख्य रूप से तकनीशियन और मजदूर वर्ग के कर्मचारियों के लिए लागू होगा।

हुंदै ने बताया कि यह 31,000 रुपये की वेतन वृद्धि तीन साल में 55 प्रतिशत पहले साल, 25 प्रतिशत दूसरे साल और 20 प्रतिशत तीसरे साल के हिसाब से दी जाएगी।

हुंदै मोटर इंडिया के पीपल स्ट्रैटेजी प्रमुख यंगम्यांग पार्क ने कहा, ‘आपसी विश्वास, सम्मान और सकारात्मक संवाद पर आधारित यह समझौता एक ऐसी प्रगतिशील कार्यस्थल संस्कृति को बढ़ावा देने की हमारी साझा प्रतिबद्धता को दर्शाता है, जो कर्मचारियों के कल्याण को प्राथमिकता देती है और संगठन के दीर्घकालिक विकास को सशक्त बनाती है।’

भाषा

योगेश अजय

अजय

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments