scorecardresearch
Saturday, 14 March, 2026
होमदेशअर्थजगतएसबीआई ने यस बैंक में 13.18 प्रतिशत हिस्सेदारी सुमितोमो मित्सुई को 8,889 करोड़ रुपये में बेची

एसबीआई ने यस बैंक में 13.18 प्रतिशत हिस्सेदारी सुमितोमो मित्सुई को 8,889 करोड़ रुपये में बेची

Text Size:

नयी दिल्ली, 17 सितंबर (भाषा) देश के सबसे ऋणदाता भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) ने बुधवार को कहा कि उसने निजी क्षेत्र के यस बैंक में अपनी लगभग 13.18 प्रतिशत हिस्सेदारी जापान की सुमितोमो मित्सुई बैंकिंग कॉरपोरेशन (एसएमबीसी) को 8,888.97 करोड़ रुपये में बेच दी है।

भारतीय स्टेट बैंक ने शेयर बाजार को दी सूचना में कहा कि इस हिस्सेदारी बिक्री सौदे के बाद भी उसके पास यस बैंक में 10.8 प्रतिशत हिस्सेदारी बनी रहेगी।

एसएमबीसी जापानी बैंकिंग समूह एसएमएफजी की बहुराष्ट्रीय वित्तीय सेवा कंपनी है। एसएमएफजी जापान का दूसरा सबसे बड़ा बैंकिंग समूह है जिसके पास कुल दो लाख करोड़ डॉलर की संपत्ति है।

एसबीआई ने कहा कि यस बैंक में हिस्सेदारी की आंशिक बिक्री भारतीय बैंकिंग क्षेत्र में अब तक का सबसे बड़ा सीमापार सौदा है।

एसबीआई वर्ष 2020 में भारतीय रिजर्व बैंक की बैंक पुनर्गठन योजना के तहत यस बैंक का सबसे बड़ा शेयरधारक बना था। उसने जुलाई, 2020 में अनुवर्ती सार्वजनिक निर्गम (एफपीओ) में भी अतिरिक्त शेयर खरीदे थे।

सार्वजनिक क्षेत्र के बैंक ने कहा कि इस लेनदेन को आरबीआई और भारतीय प्रतिस्पर्धा आयोग समेत सभी आवश्यक नियामकीय मंजूरी मिल चुकी है।

एसबीआई के चेयरमैन सी एस शेट्टी ने कहा, ‘‘हम एसएमबीसी का रणनीतिक साझेदार के रूप में स्वागत करते हैं। उनका वैश्विक अनुभव यस बैंक की प्रगति और भविष्य की योजनाओं के लिए उपयोगी होगा।’’

भाषा प्रेम

प्रेम अजय

अजय

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments