scorecardresearch
Saturday, 14 March, 2026
होमदेशअर्थजगतअमेरिकी शुल्क से भारत का वाहन कलपुर्जा उत्पादन आठ प्रतिशत प्रभावित होगा : रिपोर्ट

अमेरिकी शुल्क से भारत का वाहन कलपुर्जा उत्पादन आठ प्रतिशत प्रभावित होगा : रिपोर्ट

Text Size:

नयी दिल्ली, 17 सितंबर (भाषा) अमेरिका द्वारा लगाए गए भारी-भरकम शुल्क से देश के कुल वाहन कलपुर्जा उत्पादन पर करीब आठ प्रतिशत असर पड़ने की आशंका है। रेटिंग कंपनी इक्रा ने बुधवार को यह अनुमान लगाया है।

इक्रा की एक रिपोर्ट के अनुसार, भारतीय वाहन कलपुर्जा निर्यातक अन्य एशियाई देशों की तुलना में प्रतिस्पर्धात्मक रूप से कमजोर स्थिति में हैं। यह स्थिति भारत-अमेरिका के बीच द्विपक्षीय व्यापार समझौते को अंतिम रूप देने की आवश्यकता को रेखांकित करती है।

वाहन कलपुर्जों का निर्यात उद्योग के राजस्व में लगभग 30 प्रतिशत का योगदान है, जिसमें से अकेले अमेरिका की हिस्सेदारी 27 प्रतिशत है।

इक्रा के अनुसार, ‘हाल ही में घोषित शुल्क के कारण भारत के कुल वाहन कलपुर्जा उत्पादन के लगभग आठ प्रतिशत सीधे प्रभावित होने की आशंका है।’

भाषा योगेश अजय

अजय

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments