scorecardresearch
Saturday, 14 March, 2026
होमदेशअर्थजगतगणेश कंज्यूमर का आईपीओ 22 सितंबर को खुलेगा, मूल्य दायरा 306-322 रुपये प्रति शेयर

गणेश कंज्यूमर का आईपीओ 22 सितंबर को खुलेगा, मूल्य दायरा 306-322 रुपये प्रति शेयर

Text Size:

कोलकाता, 17 सितंबर (भाषा) रोजमर्रा के उपभोग का सामान (एफएमसीजी) बनाने वाली कंपनी गणेश कंज्यूमर प्रोडक्ट्स लिमिटेड ने अपने आरंभिक सार्वजनिक निर्गम (आईपीओ) के लिए 306 रुपये से 322 रुपये प्रति शेयर का मूल्य दायरा तय किया है।

कंपनी का 408 करोड़ रुपये का आईपीओ नए शेयरों की बिक्री और प्रवर्तकों की बिक्री पेशकश (ओएफएस) का संयोजन है।

कंपनी ने बुधवार को बताया कि उसका आईपीओ 22 सितंबर को खुलकर 24 सितंबर को बंद होगा।

इस आईपीओ में 130 करोड़ रुपये के नए शेयर जारी किए जाएंगे और 8,658,333 इक्विटी शेयरों की बिक्री पेशकश लाई जाएगी।

एंकर (प्रमुख) निवेशकों के लिए बोली 19 सितंबर को खुलेगी।

आईपीओ से प्राप्त होने वाली राशि में से 60 करोड़ रुपये का उपयोग कर्ज के पुनर्भुगतान के लिए किया जाएगा, जबकि 45 करोड़ रुपये की राशि पश्चिम बंगाल के दार्जिलिंग में विनिर्माण इकाई की स्थापना में लगाई जाएगी। शेष राशि का उपयोग सामान्य कॉरपोरेट प्रयोजनों के लिए किया जाएगा।

भाषा योगेश अजय

अजय

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments