scorecardresearch
Saturday, 14 March, 2026
होमदेशअर्थजगतकमजोर हाजिर रुख से एल्युमीनियम के वायदा भाव टूटे

कमजोर हाजिर रुख से एल्युमीनियम के वायदा भाव टूटे

Text Size:

नयी दिल्ली, 17 सितंबर (भाषा) हाजिर बाजार में कमजोरी के रुख के कारण कारोबारियों द्वारा अपने सौदों की कटान करने से वायदा कारोबार में बुधवार को एल्युमीनियम की कीमत 45 पैसे की गिरावट के साथ 262 रुपये प्रति किलोग्राम रह गई।

मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज में, अक्टूबर डिलिवरी वाले एल्युमीनियम अनुबंध की कीमत 45 पैसे या 0.17 प्रतिशत की गिरावट के साथ 262 रुपये प्रति किलोग्राम रह गई जिसमें 1,506 लॉट के लिए कारोबार हुआ।

विश्लेषकों ने कहा कि उपभोक्ता उद्योगों की मांग में कमी के कारण प्रतिभागियों द्वारा अपने सौदों की कटान करने से मुख्यतः एल्युमीनियम की कीमतों में गिरावट आई।

भाषा अजय अजय

अजय

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments