scorecardresearch
Saturday, 14 March, 2026
होमदेशअर्थजगतदेव एक्स का शेयर सपाट शुरुआती के बाद पांच प्रतिशत चढ़ा

देव एक्स का शेयर सपाट शुरुआती के बाद पांच प्रतिशत चढ़ा

Text Size:

नयी दिल्ली, 17 सितंबर (भाषा) देव एक्सेलरेटर (देव एक्स) लिमिटेड के शेयर ने बुधवार को शेयर बाजार में सपाट शुरुआत की। हालांकि, बाद में यह 61 रुपये के निर्गम मूल्य के मुकाबले पांच प्रतिशत चढ़ गया।

बीएसई पर कंपनी का शेयर 61 रुपये के निर्गम मूल्य से 0.49 प्रतिशत की मामूली बढ़त के साथ 61.30 रुपये पर सूचीबद्ध हुआ। हालांकि, बाद में शेयर में तेजी लौटी और यह 5.50 प्रतिशत बढ़कर 64.36 रुपये पर पहुंच गया, जो ऊपरी सर्किट सीमा है।

एनएसई में, कंपनी का शेयर 61 रुपये के निर्गम मूल्य के बराबर मूल्य पर सूचीबद्ध हुए। बाद में, यह पांच प्रतिशत बढ़कर 64.05 रुपये पर पहुंच गया, जो ऊपरी सर्किट सीमा है।

कंपनी का बाजार मूल्यांकन 578.01 करोड़ रुपये रहा।

देव एक्सेलरेटर लिमिटेड के आरंभिक सार्वजनिक निर्गम (आईपीओ) को पिछले सप्ताह शुक्रवार को बोली के अंतिम दिन 63.97 गुना अभिदान मिला था।

आईपीओ के लिए मूल्य दायरा 56 से 61 रुपये प्रति शेयर था।

देव एक्सेलरेटर (देवएक्स) की प्रवर्तक सूचीबद्ध इकाई देव इन्फॉर्मेशन टेक्नोलॉजी लिमिटेड है।

कंपनी का आईपीओ पूरी तरह से 2.35 करोड़ इक्विटी शेयरों का एक नया निर्गम था, जिसकी कीमत मूल्य सीमा के ऊपरी छोर पर 143.35 करोड़ रुपये थी।

भाषा अजय अजय

अजय

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments