scorecardresearch
Friday, 27 March, 2026
होमदेशअर्थजगतइंडिगो आठ अक्टूबर से मुंबई से कोपेनहेगन की सीधी उड़ान शुरू करेगी

इंडिगो आठ अक्टूबर से मुंबई से कोपेनहेगन की सीधी उड़ान शुरू करेगी

Text Size:

मुंबई, 16 सितंबर (भाषा) घरेलू एयरलाइन कंपनी इंडिगो आठ अक्टूबर से मुंबई से डेनमार्क की राजधानी कोपेनहेगन के लिए उड़ान सेवाएं शुरू करेगी, जिससे उत्तरी यूरोप में उसके अंतरराष्ट्रीय नेटवर्क का और विस्तार होगा। एयरलाइन ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

एयरलाइन ने कहा कि नई सेवाएं सप्ताह में तीन बार संचालित की जाएंगी, और इसके लिए नॉर्स अटलांटिक एयरवेज से पट्टे पर लिए गए बोइंग 787-9 ड्रीमलाइनर विमान का इस्तेमाल किया जाएगा।

एयरलाइन ने कहा कि कोपेनहेगन एयरलाइन का 44वां अंतरराष्ट्रीय और कुल मिलाकर 138वां गंतव्य होगा।

इंडिगो के मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) पीटर एल्बर्स ने कहा, ‘‘भारत और उत्तरी यूरोप के बीच यात्रा की बढ़ती मांग को देखते हुए, हम मुंबई को कोपेनहेगन से जोड़ेंगे। यह विस्तार यूरोप में हमारी उपस्थिति को मजबूत करेगा और कोपेनहेगन को भारतीय यात्रियों के लिए नॉर्डिक क्षेत्र का प्रवेश द्वार बनाएगा।’’

भाषा अजय अजय

अजय

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments