scorecardresearch
Friday, 27 March, 2026
होमदेशअर्थजगतकच्चे तेल का वायदा भाव आठ रुपये टूटा

कच्चे तेल का वायदा भाव आठ रुपये टूटा

Text Size:

नयी दिल्ली, 16 सितंबर (भाषा) हाजिर बाजार में कमजोर मांग के बीच कारोबारियों द्वारा अपने सौदों की कटान करने से मंगलवार को कच्चे तेल का वायदा भाव आठ रुपये की गिरावट के साथ 5,579 रुपये प्रति बैरल रह गया।

मल्टी-कमोडिटी एक्सचेंज में, सितंबर डिलिवरी वाले कच्चे तेल का भाव आठ रुपये या 0.14 प्रतिशत की गिरावट के साथ 5,579 रुपये प्रति बैरल रह गया जिसमें 4,297 लॉट के लिए कारोबार हुआ।

विश्लेषकों ने कहा कि हाजिर बाजार में कमजोर मांग के बीच कारोबारियों द्वारा अपने सौदों की कटान करने से कीमतों पर असर पड़ा।

हालांकि, वैश्विक स्तर पर, वेस्ट टेक्सास इंटरमीडिएट कच्चा तेल 0.24 प्रतिशत की तेजी के साथ 63.45 डॉलर प्रति बैरल पर कारोबार कर रहा था, जबकि ब्रेंट क्रूड न्यूयॉर्क में 0.16 प्रतिशत बढ़कर 67.55 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंच गया।

भाषा अजय अजय

अजय

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments