scorecardresearch
Friday, 27 March, 2026
होमदेशअर्थजगतकमजोर मांग से एल्युमीनियम के वायदा भाव में गिरावट

कमजोर मांग से एल्युमीनियम के वायदा भाव में गिरावट

Text Size:

नयी दिल्ली, 16 सितंबर (भाषा) हाजिर बाजार में कमजोरी के रुख के कारण कारोबारियों ने अपने सौदों के आकार को कम किया जिससे वायदा कारोबार में मंगलवार को एल्युमीनियम की कीमत 35 पैसे की गिरावट के साथ 261.80 रुपये प्रति किलोग्राम रह गई।

मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज में अक्टूबर डिलिवरी वाले एल्युमीनियम अनुबंध की कीमत 35 पैसे या 0.13 प्रतिशत की गिरावट के साथ 261.80 रुपये प्रति किलोग्राम रह गई जिसमें 1,163 लॉट के लिए कारोबार हुआ।

विश्लेषकों ने कहा कि उपभोक्ता उद्योगों की मांग में कमी के कारण प्रतिभागियों द्वारा अपने सौदों के आकार को कम करने से मुख्यतः एल्युमीनियम की कीमतों में गिरावट आई।

भाषा अजय अजय

अजय

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments