scorecardresearch
Friday, 27 March, 2026
होमदेशअर्थजगतलखनऊ स्टार्टअप केंद्र बनने की राह पर : जितेंद्र सिंह

लखनऊ स्टार्टअप केंद्र बनने की राह पर : जितेंद्र सिंह

Text Size:

लखनऊ, 15 सितंबर (भाषा) केंद्रीय विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी मंत्री जितेंद्र सिंह ने सोमवार को कहा कि उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में हैदराबाद और कई अन्य दक्षिणी शहरों की तरह एक प्रमुख स्टार्टअप केंद्र के रूप में उभरने की प्रबल संभावनाएं हैं।

सिंह ने यहां सीएसआईआर स्टार्टअप कॉन्क्लेव को संबोधित करते हुए कहा कि लखनऊ में हैदराबाद और अन्य दक्षिणी शहरों की तरह एक प्रमुख स्टार्टअप हब के रूप में उभरने की अपार संभावनाएं हैं।

उन्होंने घोषणा की कि अनुसंधान और नवाचार को और बढ़ावा देने के लिए जल्द ही लखनऊ में एक नया जैव प्रौद्योगिकी पार्क और एक विज्ञान संग्रहालय स्थापित किया जाएगा।

सिंह ने वैज्ञानिक समुदाय को निरंतर सहयोग देने के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की प्रशंसा की और कहा, ‘‘उत्तर प्रदेश के वैज्ञानिकों को हमेशा मुख्यमंत्री का मार्गदर्शन और आशीर्वाद प्राप्त होता है।’’

सिंह ने याद दिलाया कि मिंट टैबलेट लखनऊ से ही वैश्विक बाजारों तक पहुंचे। उन्होंने साहिबाबाद स्थित सेंट्रल इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड को पुनर्जीवित करने का श्रेय मुख्यमंत्री के नेतृत्व को दिया।

भाषा सलीम अमित अजय

अजय

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments