scorecardresearch
Friday, 13 March, 2026
होमदेशअर्थजगतअगस्त में निर्यात 6.7 प्रतिशत बढ़कर 35.1 अरब डॉलर पर, आयात 10 प्रतिशत घटा

अगस्त में निर्यात 6.7 प्रतिशत बढ़कर 35.1 अरब डॉलर पर, आयात 10 प्रतिशत घटा

Text Size:

नयी दिल्ली, 15 सितंबर (भाषा) देश का निर्यात अगस्त महीने में 6.7 प्रतिशत बढ़कर 35.1 अरब डॉलर हो गया जबकि आयात 10.12 प्रतिशत घटकर 61.59 अरब डॉलर रह गया। सोमवार को आधिकारिक आंकड़ों में यह जानकारी दी गई।

वाणिज्य मंत्रालय ने अगस्त महीने के व्यापार आंकड़े जारी करते हुए कहा कि अगस्त महीने में देश का व्यापार घाटा 26.49 अरब डॉलर पर आ गया जबकि एक साल पहले की समान अवधि में यह 35.64 अरब डॉलर था।

पिछले महीने देश ने कुल 35.1 अरब डॉलर का निर्यात किया जो एक साल पहले की समान अवधि में 32.89 अरब डॉलर था।

इस दौरान देश का आयात घटकर 61.59 अरब डॉलर रह गया जो पिछले साल के समान माह में 68.53 अरब डॉलर था।

अगस्त माह के बेहतर प्रदर्शन से चालू वित्त वर्ष के पहले पांच महीनों में देश का कुल निर्यात 184.13 अरब डॉलर हो गया जबकि इस दौरान कुल आया 306.52 अरब डॉलर रहा।

वाणिज्य सचिव सुनील बर्थवाल ने इन व्यापार आंकड़ों पर संवाददाताओं से कहा कि वैश्विक और व्यापार नीति संबंधी अनिश्चितताओं के बावजूद भारत के निर्यातकों ने शानदार प्रदर्शन किया है।

भाषा प्रेम प्रेम अजय

अजय

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments