नयी दिल्ली, 15 सितंबर (भाषा) टीवीएस मोटर कंपनी ने सोमवार को कहा कि उसने पट्टा और परिसंपत्ति प्रबंधन कंपनी आल्ट मोबिलिटी के साथ एक समझौता किया है, जिसके तहत चालू वित्त वर्ष में 3,000 इलेक्ट्रिक तिपहिया वाहनों की तैनाती की जाएगी।
इस समझौते के तहत टीवीएस वाहन उपलब्ध कराएगी, जबकि आल्ट मोबिलिटी अपने तंत्र के जरिये उन्हें खरीदेगी, पट्टे पर देगी और वित्तपोषण करेगी।
कंपनी ने बयान में कहा कि ग्राहकों की जरूरतों को पूरा करने के लिए मॉडल, संस्करण और वाहन की अन्य विशेषताओं को साथ मिलकर अंतिम रूप दिया जाएगा।
वाहनों को टीवीएस मोटर के अधिकृत डीलर के व्यापक नेटवर्क और पूरे भारत में आल्ट के बिक्री केंद्रों के माध्यम से पेश किया जाएगा।
भाषा पाण्डेय अजय
अजय
यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.
