scorecardresearch
Thursday, 26 March, 2026
होमदेशअर्थजगतइंसोलेशन एनर्जी को पीएम कुसुम के तहत 226 मेगावाट की सौर परियोजनाएं मिलीं

इंसोलेशन एनर्जी को पीएम कुसुम के तहत 226 मेगावाट की सौर परियोजनाएं मिलीं

Text Size:

नयी दिल्ली, 15 सितंबर (भाषा) इंसोलेशन एनर्जी ने सोमवार को पीएम कुसुम योजना के तहत कुल 226.45 मेगावाट की कई सौर परियोजनाएं हासिल करने की घोषणा की।

कंपनी ने शेयर बाजार को बताया कि इन परियोजनाओं के लिए 750 करोड़ रुपये का निवेश किया जाएगा।

इंसोलेशन एनर्जी ने बताया कि उसकी पूर्ण स्वामित्व वाली सहायक कंपनी इन्सोलेशन ग्रीन एनर्जी प्राइवेट लिमिटेड को जयपुर विद्युत वितरण निगम लिमिटेड से 20 स्थानों और अजमेर विद्युत वितरण निगम लिमिटेड से 115 स्थानों के लिए ऑर्डर मिले हैं।

ये परियोजनाएं 750 करोड़ रुपये के निवेश से स्थापित की जाएंगी। कंपनी ने कहा कि वह इन संयंत्रों का डिजाइन, सर्वेक्षण, आपूर्ति, स्थापना, परीक्षण, संचालन और रखरखाव करेगी। ये परियोजनाएं 2026-27 तक क्रियान्वित की जानी हैं।

प्रधानमंत्री किसान ऊर्जा सुरक्षा एवं उत्थान महाभियान (पीएम-कुसुम) का उद्देश्य 2022 तक 30,800 मेगावाट की सौर क्षमता जोड़ना है।

भाषा पाण्डेय

पाण्डेय

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments