scorecardresearch
Thursday, 12 March, 2026
होमदेशअर्थजगतएआईईएसएल को चाहिए विमान के स्वामित्व मैनुअल तक पहुंच, रणनीतिक साझेदारों पर नजर

एआईईएसएल को चाहिए विमान के स्वामित्व मैनुअल तक पहुंच, रणनीतिक साझेदारों पर नजर

Text Size:

नयी दिल्ली, 14 सितंबर (भाषा) सरकारी स्वामित्व वाली एआई इंजीनियरिंग सर्विसेज लिमिटेड (एआईईएसएल) विमान के कुछ स्वामित्व मैनुअल और तकनीकी साहित्य तक सीधी पहुंच के लिए रणनीतिक साझेदारों की तलाश कर रही है।

अधिकारियों ने कहा कि इससे कंपनी को उच्च-स्तरीय कलपुर्जा मरम्मत कार्यों में मदद मिलेगी।

एआईईएसएल पहले एयर इंडिया का हिस्सा थी। सरकार ने इसे अलग करके एयर इंडिया को जनवरी 2022 में टाटा समूह को बेच दिया था।

एआईईएसएल में 5,000 से अधिक कर्मचारी हैं और यह देश के बढ़ते रखरखाव, मरम्मत और ओवरहाल (एमआरओ) क्षेत्र में अग्रणी है।

एक अधिकारी ने पीटीआई-भाषा को बताया कि एयर इंडिया से कंपनी के अलग होने के बाद अब उसके पास कलपुर्जा मरम्मत के लिए कुछ स्वामित्व मैनुअल और ताजा तकनीकी साहित्य तक सीधी पहुंच नहीं है।

अधिकारी ने कहा कि ऐसी स्थिति एआईईएसएल को कुछ कार्यशाला क्षमताओं को पूरी तरह से उन्नत और नवीनतम वैश्विक मानकों के अनुरूप बनाए रखने में चुनौतियों का सामना करना पड़ रहा है।

ऐसे में सरकारी स्वामित्व वाली यह कंपनी सक्रिय रूप से विभिन्न अवसरों की तलाश कर रही है।

अधिकारी ने कहा, ”कार्यशाला क्षमताओं को बनाए रखने के लिए बौद्धिक संपदा (आईपी) अधिकार हासिल करना महत्वपूर्ण है। यह एक महंगा निवेश है, लेकिन उन्नत क्षमताओं को बनाए रखने के लिए जरूरी है। एआईईएसएल रणनीतिक साझेदारों के साथ साझेदारी के लिए तैयार है।”

कंपनी के ग्राहकों में 25 से अधिक विदेशी और घरेलू एयरलाइंस शामिल हैं।

भाषा पाण्डेय

पाण्डेय

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments