scorecardresearch
Thursday, 12 March, 2026
होमदेशअर्थजगतसेंसेक्स की शीर्ष 10 में से आठ कंपनियों का बाजार पूंजीकरण 1.69 लाख करोड़ रुपये बढ़ा

सेंसेक्स की शीर्ष 10 में से आठ कंपनियों का बाजार पूंजीकरण 1.69 लाख करोड़ रुपये बढ़ा

Text Size:

नयी दिल्ली, 14 सितंबर (भाषा) सेंसेक्स की शीर्ष 10 सबसे मूल्यवान कंपनियों में से आठ का बाजार पूंजीकरण (मार्केट कैप) पिछले सप्ताह सामूहिक रूप से 1,69,506.83 करोड़ रुपये बढ़ गया। शेयर बाजार में सकारात्मक रुख के बीच बजाज फाइनेंस सबसे ज्यादा लाभ में रही।

पिछले सप्ताह, बीएसई का 30 शेयरों वाला सेंसेकस 1,193.94 अंक या 1.47 प्रतिशत चढ़ गया।

शीर्ष 10 कंपनियों में रिलायंस इंडस्ट्रीज, एचडीएफसी बैंक, टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (टीसीएस), भारती एयरटेल, आईसीआईसीआई बैंक, भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई), इन्फोसिस और बजाज फाइनेंस को लाभ हुआ। वहीं हिंदुस्तान यूनिलीवर लिमिटेड और एलआईसी के मूल्यांकन में गिरावट आई।

समीक्षाधीन सप्ताह में बजाज फाइनेंस का बाजार मूल्यांकन 40,788.38 करोड़ रुपये बढ़कर 6,24,239.65 करोड़ रुपये हो गया।

इन्फोसिस की बाजार हैसियत 33,736.83 करोड़ रुपये बढ़कर 6,33,773.30 करोड़ रुपये पर पहुंच गई।

टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (टीसीएस) का बाजार पूंजीकरण 30,970.83 करोड़ रुपये बढ़कर 11,33,926.72 करोड़ रुपये और रिलायंस इंडस्ट्रीज का 27,741.57 करोड़ रुपये के उछाल के साथ 18,87,509.28 करोड़ रुपये पर पहुंच गया।

भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) का मूल्यांकन 15,092.06 करोड़ रुपये बढ़कर 7,59,956.75 करोड़ रुपये रहा। आईसीआईसीआई बैंक को सप्ताह के दौरान 10,644.91 करोड़ रुपये का फायदा हुआ और इसका बाजार मूल्यांकन 10,12,362.33 करोड़ रुपये पर पहुंच गया।

एचडीएफसी बैंक की बाजार हैसियत 6,141.63 करोड़ रुपये बढ़कर 14,84,585.95 करोड़ रुपये और भारती एयरटेल का मूल्यांकन 4,390.62 करोड़ रुपये बढ़कर 10,85,737.87 करोड़ रुपये हो गया।

इस रुख के उलट हिंदुस्तान यूनिलीवर का मूल्यांकन 12,429.34 करोड़ रुपये घटकर 6,06,265.03 करोड़ रुपये पर आ गया।

भारतीय जीवन बीमा निगम (एलआईसी) की बाजार हैसियत 1,454.75 करोड़ रुपये घटकर 5,53,152.67 करोड़ रुपये रह गई।

शीर्ष 10 कंपनियों में रिलायंस इंडस्ट्रीज पहले स्थान पर कायम रही। इसके बाद क्रमश: एचडीएफसी बैंक, टीसीएस, भारती एयरटेल, आईसीआईसीआई बैंक, भारतीय स्टेट बैंक, इन्फोसिस, बजाज फाइनेंस, हिंदुस्तान यूनिलीवर और एलआईसी का स्थान रहा।

भाषा अजय अजय

अजय

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments