scorecardresearch
Thursday, 12 March, 2026
होमदेशअर्थजगतमध्यप्रदेश का नवीकरणीय ऊर्जा स्रोतों से 50 प्रतिशत बिजली उत्पादन हासिल करने का लक्ष्य

मध्यप्रदेश का नवीकरणीय ऊर्जा स्रोतों से 50 प्रतिशत बिजली उत्पादन हासिल करने का लक्ष्य

Text Size:

भोपाल, 13 सितंबर (भाषा) मध्यप्रदेश हरित ऊर्जा उत्पादन में उल्लेखनीय वृद्धि कर रहा है और इसका लक्ष्य नवीकरणीय ऊर्जा स्रोतों से कुल खपत का 50 प्रतिशत प्राप्त करना है।

मध्यप्रदेश ऊर्जा विकास निगम के अतिरिक्त मुख्य सचिव मनु श्रीवास्तव ने शुक्रवार को कहा, ”आज हम नवीकरणीय ऊर्जा को नज़रअंदाज़ नहीं कर सकते। सौर ऊर्जा एक व्यवहार्य विकल्प बन गई है और हम मध्यप्रदेश में हरित ऊर्जा उत्पादन में उल्लेखनीय वृद्धि के लिए प्रतिबद्ध हैं। हमारा लक्ष्य है कि हमारी कुल बिजली खपत का 50 प्रतिशत नवीकरणीय स्रोतों से प्राप्त हो।”

भोपाल में जीआरआईएचए (ग्रीन रेटिंग इंटीग्रेटेड हेबीटेट असेसमेंट) परिषद के एक कार्यक्रम में उन्होंने कहा कि इस बदलाव के सकारात्मक प्रभाव आने वाले वर्षों में स्पष्ट हो सकते हैं।

एक आधिकारिक विज्ञप्ति में कहा गया है कि ‘जलवायु अनुकूल विश्व के लिए नवाचार से कार्रवाई’ विषय पर आयोजित इस सम्मेलन में नीति निर्माता, उद्योग जगत के नेता, शिक्षाविद और स्थिरता क्षेत्र में कार्यरत लोग एक मंच पर आए।

इस सम्मेलन में भारत के दीर्घकालिक जलवायु लक्ष्यों और विकसित भारत के लक्ष्य के अनुरूप समावेशी, अनुकूलनीय और जलवायु-सघन बुनियादी ढांचे के निर्माण में नवाचार की तत्काल आवश्यकता पर बल दिया गया।

जीआरआईएचए परिषद के उपाध्यक्ष संजय सेठ ने कहा, ”वैश्विक स्तर पर, हर कोई जलवायु परिवर्तन पर कार्रवाई की बात कर रहा है। वास्तव में महत्वपूर्ण बात यह है कि इन चर्चाओं को ठोस कार्रवाई में बदला जाए। मध्यप्रदेश सरकार ने हरित बुनियादी ढांचे, नवीकरणीय ऊर्जा और टिकाऊ शहरी विकास को बढ़ावा देने में महत्वपूर्ण कदम उठाए हैं।”

भाषा दिमो जितेंद्र पाण्डेय

पाण्डेय

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments