scorecardresearch
Thursday, 12 March, 2026
होमदेशअर्थजगतभारत, यूरोपीय संघ जल्द ही व्यापार समझौते पर काम करने के लिए प्रतिबद्ध: गोयल

भारत, यूरोपीय संघ जल्द ही व्यापार समझौते पर काम करने के लिए प्रतिबद्ध: गोयल

Text Size:

नयी दिल्ली, 13 सितंबर (भाषा) वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने शनिवार को कहा कि भारत और यूरोपीय संघ जल्द ही एक संतुलित और पारस्परिक रूप से लाभकारी मुक्त व्यापार समझौते के लिए काम करने को प्रतिबद्ध हैं।

यूरोपीय संघ के व्यापार आयुक्त मारोस सेफ्कोविक और यूरोपीय कृषि आयुक्त क्रिस्टोफ हैनसेन व्यापार समझौते के लिए चल रही बातचीत को गति देने यहां आए थे।

दोनों पक्षों के आधिकारिक दलों ने 13वें दौर की वार्ता की।

गोयल ने एक्स पर पोस्ट किया, ”भारत-यूरोपीय संघ मुक्त व्यापार समझौते (एफटीए) के 13वें दौर की बातचीत के लिए आपकी मेजबानी करके हमें खुशी हुई। हम जल्द ही एक संतुलित और पारस्परिक रूप से लाभकारी मुक्त व्यापार समझौते की दिशा में काम करने के लिए प्रतिबद्ध हैं, ताकि दोनों पक्षों के लिए व्यापक अवसर उपलब्ध हों। आपकी यात्रा के लिए धन्यवाद।”

भाषा पाण्डेय

पाण्डेय

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments