नयी दिल्ली, 12 सितंबर (भाषा) सीएट लि. ने शुक्रवार को जीएसटी दर में कटौती का लाभ ग्राहकों तक पहुंचाने के लिए अपने टायरों की कीमतों में कटौती की घोषणा की।
कंपनी ने बताया कि वह जीएसटी दर में हुई कटौती का पूरा फायदा अपने डीलरों और ग्राहकों को देगी।
नए टायरों पर लगने वाला जीएसटी 28 प्रतिशत से घटाकर 18 प्रतिशत कर दिया गया है। वहीं, ट्रैक्टर के टायरों और ट्यूब पर जीएसटी की दर को घटाकर 5 प्रतिशत कर दिया गया है।
सिएट के सभी उत्पादों पर नई घटी हुई कीमतें 22 सितंबर से लागू होंगी।
सिएट के प्रबंध निदेशक और मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) अर्णब बनर्जी ने कहा, ‘‘घटी हुई जीएसटी दरें टायर उद्योग और ग्राहकों दोनों के लिए बहुत फायदेमंद होंगी। इससे न केवल अलग-अलग तरह के वाहन चलाने वाले ग्राहकों के लिए गाड़ी का खर्च कम होगा, बल्कि टायरों को बदलना भी सस्ता हो जाएगा, जिससे हमारी सड़कें ज्यादा सुरक्षित होंगी।’’
उन्होंने आगे कहा, ‘‘कुल मिलाकर, यह कदम क्षेत्र में पारदर्शिता और नियमों का पालन करने को बढ़ावा देगा और साथ ही इस क्षेत्र के लिए स्थायी वृद्धि भी लाएगा।’’
भाषा योगेश रमण
रमण
यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.
